Friday, October 23, 2026
Home Himachal सुजानपुर में जीती कांग्रेस, 2195 वोटों से हारे राजेंद्र राणा

सुजानपुर में जीती कांग्रेस, 2195 वोटों से हारे राजेंद्र राणा

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा: हमीरपुर के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा चुनाव हार गए हैं। राजेंद्र राणा को कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह ने करीब 2 हजार से अधिक मतों से हराया है। कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह राणा की जीत की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

Advertisements

सुजानपुर में 8 राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत सिंह राणा को 28577 मत मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा को 26403 मत प्राप्त हुए हैं। 8 राउंड की काउंटिंग में कैप्टन रंजीत सिंह 2195 मतों से जीते हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी राजेंद्र राणा और कैप्टन रंजीत सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। इन चुनाव में राजेंद्र हाटे राणा कांग्रेस तो कैप्टन रंजीत सिंह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। मुकालबा काफी रोचक रहा था और रंजीत राणा 399 मतों से चुनाव हारे थे। इसके बाद हिमाचल में राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस के 6 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी थी।

इसके चलते सुजानपुर सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए हैं। राजेंद्र राणा ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन कर ली। इस बार वह भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। आपको बता दें कि यह वही विधानसभा क्षेत्र है जोकि 2017 में सुर्खियों में रहा था। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने भाजपा के उस वक्त के मुख्यमंत्री चेहरे प्रेम कुमार धूमल को हराया था। प्रेम कुमार धूमल की हार के बाद भाजपा में सत्ता का केंद्र मंडी की ओर मुड़ गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here