Sunday, October 25, 2026
Home Himachal हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की जीत मातृशक्ति की जीत: अर्चना...

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की जीत मातृशक्ति की जीत: अर्चना चौहान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रजनीश शर्मा: हमीरपुर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि हमीरपुर लोकसभा सीट हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट मानी जाती है। इस बार इस सीट पर 12 प्रत्‍याशी  मैदान में उतरे थे। भारतीय जनता पार्टी के अनुराग सिंह ठाकुर का सीधा मुकाबला कांग्रेस के सतपाल रायजादा से था। जिसमें अनुराग सिंह ठाकुर ने 1लाख60300 वोटो के  बहुत बड़े मार्जिन से कांग्रेस प्रत्याशी को चारों खाने चित कर एक बार फिर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रचंड जीत हासिल की है। और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने अनुराग सिंह ठाकुर को अपनी पलकों पर बिठाकर फिर से पांचवीं बार लोकसभा भेजा है।

Advertisements

वही भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि अनुराग ठाकुर की ऐतिहासिक जीत आम कार्यकर्ता की जीत है , हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता की जीत है और महिला शक्ति की जीत है। अर्चना चौहान ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने हर वर्ग के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान के लिए भी उन्होंने अपने खर्चे से बहुत सारी योजनाएं धरातल पर चलाई हुई है उन्होंने हर  पंचायत में महिलाओं के लिए ब्यूटी एंड वैलनेस के कोर्स करवाए, मशरूम उत्पादन की ट्रेनिंग दिलवाई ,ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड प्रोडक्शन मशीने लगवाई ,हाथ से निर्मित हथकरघा जैसी  कई योजनाएं चलाई ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके तथा हाल ही में महीलो को पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता करवा कर एक बहुत बड़ा मंच प्रदान किया था जिससे महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला और आज मातृ शक्ति ने भी इस कड़कती प्रचंड गर्मी मैं पूरे जोश के साथ प्रचार प्रसार कर अनुराग ठाकुर को अपना वोट देकर अपना फर्ज निभाया है जिस कारण  लगभग 1 लाख 60300 वोटो के बड़े मार्जिन से उनकी प्रचंड जीत हुई  है।

वही अर्चना चौहान ने कहा कि जिस तरह अनुराग सिंह ठाकुर ने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में हमीरपुर की जनता को अपनी सेवाएं दी हैं। उससे भी बढ़कर अनुराग सिंह ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए आगे भी कई नई-नई योजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र में लेकर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here