Monday, October 19, 2026
Home Himachal आशीष बोले डॉक्टर पुष्पेंद्र को सिर्फ सत्ता का मोह, इसलिए छोड़ी सरकारी...

आशीष बोले डॉक्टर पुष्पेंद्र को सिर्फ सत्ता का मोह, इसलिए छोड़ी सरकारी नौकरी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा ।  हमीरपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा पर सीधा  हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद फलफूल रहा है। सीएम अपनी पत्नी को टिकट दिलवा कर विधायक बनवाना चाहते हैं तो हमीरपुर में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री के बेटे को टिकट दे परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। आशीष शर्मा ने कहा कि डॉक्टर को सत्ता का मोह है , इसलिए सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति कर रहे हैं। आशीष ने कहा कि डॉक्टर वर्मा नौकरी करते हुए भी समाजसेवा कर सकते थे। 

Advertisements

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपने जन आशीर्वाद अभियान के तहत  ग्राम केंद्र लंबलू व चमनेड में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आशीष शर्मा ने इन ग्राम केंद्रों के सभी गाँवों का दौरा कर लोगों के साथ मुलाकात की व विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हमेशा की तरह अपार समर्थन व मत देने की अपील की।

\इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह लगातार 5 सालों से जनता के बीच चल रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हमीरपुर की जनता उन्हें इस बार भी भारी मतों से विजय प्राप्त करवरकर विधानसभा भेजेगी। वह विधानसभा में लोगों की आवाज़ को बुलंद करेंगे। केंद्र में भाजपा सरकार से अनेकों परियोजनाएँ हमीरपुर में लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने की बजाय केवल मात्र उनका ही दुष्प्रचार कर रहे हैं। ऐसी झूठ की राजनीति करने के लिए ही वह चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दे रही है।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी को देहरा से टिकट दिया वहीं हमीरपुर से पूर्व नेता के पुत्र को टिकट देकर परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कहते हैं कि वह जनसेवा के लिए चुनाव में आए हैं लेकिन जिस पेशे में वह थे उससे बड़ा जनसेवा का कार्य कोई हो ही नहीं सकता। वह चिकित्सक रहकर भी लोगों की सेवा कर सकते थे लेकिन सत्ता के लोभ के चलते उन्होंने नौकरी छोड़ी व अब चुनावी मैदान में है। वह लगातार झूठी बयानबाजी कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here