
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। बामियाल बॉर्डर पर पहाड़ीपुर चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एक बीएसएफ जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान नानूराम मीना पुत्र मालू राम मीना गांव व डाकघर मालियावास जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।

बीएसएफ ने इसकी सूचना नरोट जैमल सिंह पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।












