Monday, October 19, 2026
Home Latest इनवर्टर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की...

इनवर्टर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के प्रेम नगर में एक घर में इनवर्टर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। प्रेम नगर की एक इमारत में तड़के आग लग गई। आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी। जिसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

Advertisements

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने चार लोगों को बचाया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here