

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना बाल ठाकरे के स्थानीय दफ्तर कमेटी बाजार से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि पंजाब के हिंदुओं में एकता का भाव भरने के लिए और पंजाब के हिंदू संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए एक विशेष वार्ता अमृतसर से आए जय गोपाल लाली, राजेंद्र शर्मा, बलदेव भारद्वाज शिवसेना के वरिष्ठ दिग्गज नेताओं ने रणजीत राणा शशि डोगरा से की गई। इस अवसर पर एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि पंजाब में बीते लंबे समय से देश विरोधी तत्वों द्वारा हिंदू नेताओं पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं पंजाब के पुलिस थानों पर हैंड ग्रेनेड पैकेज आ रहे हैं परंतु पंजाब सरकार इन अंत की कार्रवाइयों को आपसी रंजिश बताकर हिंदुओं को इंसाफ नहीं दे रही है पंजाब में हिंदुओं से दूसरे दर्जे का व्यवहार राजनीतिक और सामाजिक तौर पर लंबे समय से किया जा रहा है पंजाब के राजनीतिक दल भी हिंदुओं को वोट बैंक समझकर इस्तेमाल कर रहे हैं।


हिंदुओं के वोट लेकर भी इन्होंने आज तक पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री नहीं बनाया और पंजाब में दलगत राजनीति करके हिंदू संगठनों की आवाज को पंजाब सरकार अनसुना किया जा रहा है। पंजाब सरकार हिंदुओं की सुरक्षा करने में भी नाकाम सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदूओं को अपने अस्तित्व, आस्था, अपनी पहचान के प्रति सजग होना जरूरी है शीघ्र ही सारे पंजाब में हिंदू संगठनों, शिवसेना नेताओं को साथ लेकर हिंदू एकता मंच बनाया जाएगा जिसमें सिर्फ हिंदू अधिकारों और हिंदुओं की सुरक्षा पर संघर्ष किया जाएगा।










