Wednesday, October 21, 2026
Home Crime 10 साल की बच्ची का Rape, पेट में दर्द होने से गर्भवती...

10 साल की बच्ची का Rape, पेट में दर्द होने से गर्भवती होने का पता चला, जांच जारी

minor-girl-raped-14year-boy-garhshankar-hoshiarpur-punjab.jpg

रोहतक (द स्टैलर न्यूज़)। रोहतक में एक दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच के दौरान बच्ची तीन माह की गर्भवती पाई गई, और अल्ट्रासाउंड के दौरान उसका गर्भपात भी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं उन्हें नहीं पता कि आखिर उनकी बेटी के साथ किसने दुष्कर्म किया है।

Advertisements

पुलिस के अनुसार शहर थाना के अंतर्गत इलाके में रहने वाले एक परिवार ने अपनी दस साल की बेटी को पेट में तेज दर्द होने के कारण पीजीआई में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बच्ची का अल्ट्रासाउंड किया को पता चला की बच्ची 3 महीने की गर्भवती है। यह पता चलने पर डॉक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर पुलिस पीजीआई पहुंची और परिजनों से इस बारे में पता किया। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here