
खन्ना (द स्टैलर न्यूज़)। खन्ना में नगर कौंसिल के प्रधान और कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह लद्धड़ के उत्तम नगर स्थित घर में पुलिस द्वारा छापेमारी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त छापेमारी किस मामले में की गई, इस बारे अभी कोई जानकारी सांझा नहीं की गई और छापेमारी के बाद यहां जमकर हंगामा हुआ। जानकारी मुताबिक इस छापेमारी का कमलजीत लद्धड़ के परिवार और कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया।

छापेमारी का पता चलने पर कुछ देर बाद पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली भी साथियों सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छापेमारी करने आए एसएचओ हरदीप से पूछा कि किस मामले में पुलिस अध्यक्ष को तलाश रही है और उन्होंने कहा कि कमलजीत लद्धड़ के परिवार को परेशान किया जा रहा है। छापेमारी टीम कुछ जवाब नहीं दे सकी और मौके से लौट गई। पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने उक्त घटना की निंदा की है।











