Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal गांव डुंगी में 1 साल से चल रही पानी की समस्या, ग्रामीणों...

गांव डुंगी में 1 साल से चल रही पानी की समस्या, ग्रामीणों ने उठाई आवाज

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के उपमंडल टौणी देवी के तहत गांव डुंगी में पिछले एक साल से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। 15 नवंबर को ग्रामीणों ने जल आपूर्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE), सब डिवीजन ऑफिसर (SDO) और एक्सक्यूटिव इंजीनियर (EXN) भोरंज को लिखित शिकायत दी, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वहीं, 17 नवंबर को SDO के तहत JE कंज्याण गांव पहुंचे, लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर लौट गए।  ग्रामीणों ग्रामीण हाकम चंद, मिलाप चंद, भाग सिंह, आजेश कुमार, मनोज कुमार, पुरुषोत्तम, कालिदास, कांता देवी, शकुंतला देवी, आशा देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी, विपिन कुमार, संजय कुमार, हेमराज, विजय कुमार, कुलदीप सिंह, रंजना देवी का आरोप है कि जब जल रक्षक से पानी न आने का कारण पूछा जाता है तो वह स्पष्ट जवाब देने के बजाय अधिकारियों से संपर्क करने को कहता है।

Advertisements

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या नागरिकों के अधिकारों में कोई भेदभाव किया जा रहा है? जीवन के लिए सबसे जरूरी हवा और पानी है, लेकिन उन्हें बुनियादी जरूरतों से भी वंचित किया जा रहा है। उनका कहना है कि गांव के कुछ नलों में 7-8 घंटे के लिए पानी आता है, जबकि अन्य हिस्सों में पानी पूरी तरह से बंद रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जीवन के लिए सबसे बुनियादी जरूरत पानी है, लेकिन उन्हें इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि केवल आश्वासन से उनकी समस्या हल नहीं होगी। वे जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। वहीं, सब डिवीजन ऑफिसर कंज्याण राकेश लखनपाल ने कहा कि एनएच निर्माण कार्य के दौरान पानी की पाइपें टूट रही हैं, जिससे पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय ग्रामीणों को वैकल्पिक पानी की व्यवस्था दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here