Tuesday, October 6, 2026
Home Himachal 63वीं पैदल यात्रा का जत्था 29 मार्च को पहुंचेगा शाहतलाई

63वीं पैदल यात्रा का जत्था 29 मार्च को पहुंचेगा शाहतलाई

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। भगत तरसेम लाल महाराज की चलाई गई पैदल यात्रा की रीत जो हर वर्ष मार्च महीने के आखरी बुधवार को लुधियाना से हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बावा बालक नाथ जी के दर्शनों के लिये जाती है।

Advertisements

इस वर्ष भी 26 मार्च दिन बुधवार को लुधियाना से भगत संजीव कुमार की रहनुमाई मे हजारों श्रदालुओं के साथ चलेंगे। इस वारे मे नरेश कुमार ने बताया कि जे यात्रा पंजाब के विभिन्न विभिन्न शहरों से होते हुए जैसे लुधियाना से राहो, रोडमाजरा, नंगल, शहतलाई से होते हुए सिद्धपीठ बावा बालक नाथ जाएगी। जिस जगह से यात्रा गुजरती है वहाँ के लोग दिल से श्रदालुओं की सेवा करते है। इस पैदल यात्रा को देखने के लिये दूर दूर से भगतजन आते है।

इस पैदल यात्रा को प्रसासन भी पूर्ण सहयोग करता है। इस मोके पर जैनींदर शर्मा, मनोज जस्वाल, नरेश कुमार नेशू, जगबीर जग्गी, बलकार सिंह, गुरमेल सिंह पप्पी,मनोज कड़वल, गौरव स्याल,मन्नत भंडारी,हरीश,विशाल भाटिया, बॉबी,मोहिंदर बाली अदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here