ठेकेदार नहीं कर रहा हिसाब, राशन खत्म, घर लौटने पर अड़े कश्मीरी मजदूर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला के बाड़ी-फऱनोल क्षेत्र में 14 कश्मीरी मज़दूर लॉकडाउन के चलते फँस गए हैं। ये मज़दूर खेर के कटान के लिए यहाँ आए थे लेकिन 21 मार्च से काम बंद होने के कारण तंगहाली में हैं।ये सभी मजदूर घर जाना चाह रहे हैं लेकिन वर्तमान हालातों में इन्हें बाहर भी नहीं भेजा जा सकता।

Advertisements

इनमें से एक मज़दूर यासीन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि ठेकेदार उनके बक़ाया पैसे का हिसाब किताब भी नहीं कर रहा है जिससे उन्हें आर्थिक तंगी महसूस हो रही है। मज़दूरों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस बारे ठेकेदार नवजीत ने बताया है कि काम बंद पड़ा है लेकिन मज़दूरों को 10 हज़ार रुपए व राशन देकरआया हूँ। उन्होंने कहा कि मज़दूरहिसाब किताब पूरा करने व घर वापिस लौटने की जिद्द कर रहे हैं। इस सारे मामले की सूचना एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर तथा उपायुक्त हरिकेश मीणा को दे दी गई है। उपायुक्त हरिकेश मीणा के अनुसार सारे मामले की छानबीन की जा रही है।

मज़दूरों की लिस्ट में मोहम्मद रफीक दीदार, परवेज अहमद ददर, मो. शफी कटारी, गुलज़ार अहमद घोसी, मो. यसीन खारी, मुस्ताक अहमद कनाल, बीलाल अहमद कनाल, मो. अकबर खट्टाना, फरीक अहमद खट्टाना, अल्तफ अहमद खट्टाना, बीलाल अहमद खारी, बीलाल अहमद कसाना, मो. इकबाल खान, मो. लतीफ चीची आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here