Sunday, October 25, 2026
Home Himachal जिला भाजपा का हमीरपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित 

जिला भाजपा का हमीरपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर में रविवार को बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा  की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में मुख्य रूप से श्रीनैना देवी जी के विधायक एवं प्रदेश भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता रणधीर शर्मा वा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ने आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।  दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की।

Advertisements

जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को आगामी कार्यक्रमों के लिए अवगत कराया वहीं उन्होंने आए हुए सभी पदाधिकारी को सोशल मीडिया में ऊल-जुलूल लिखने वालों से दूरी बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है और इसमें किसी भी तरह का अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी पदाधिकारी को सबसे दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ उन्होंने इस बुद्धिजीवी सम्मेलन में लोकसभा में जिस तरह के सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा बजट पर चर्चा में कांग्रेस को आधे हाथों लिया जिसकी तारीफ खुद ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने करी इसका एक प्रस्ताव भी इस बैठक में पारित किया गया।  बैठक में मुख्य वक्ता रणधीर शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा जो बजट पेश किया है उसे पर विशेष चर्चा इस बुद्धिजीवी सम्मेलन में की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here