Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal हमीरपुर के नाल्टी के एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत

हमीरपुर के नाल्टी के एक ही परिवार की 3 महिलाओं की मौत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट:रजनीश शर्मा। दिल्ली में खड़ी एक डीटीसी बस को एक कार ने टक्कर मार दी है। घटना में कार सवार 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है तथा दो लोग घायल बताए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि घटना में निशा का 18 महीने का बेटा, तथा कार चालक सुनील घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के नाल्टी के रहने वाले हैं। यह लोग हमीरपुर से अपनी निजी कार में दिल्ली जा रहे थे और डीटीसी बस मुखमेलपुर से आजादपुर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार में तीन महिलाएं, 18 माह का बच्चा और ड्राइवर सवार थे। डीसीपी ब्रजेंद्र कुमार यादव का कहना है कि स्वरूप नगर पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आई कि नांग्लीपूना हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि हमीरपुर (आई20) कार ने एक डीटीसी बस को टक्कर मारी है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार बस स्टैंड पर खड़ी बस में यात्री चढ़ रहे थे। उनका कहना है कि कार में सवार सभी लोग घायल हो गए थे फिर उन्हें बाबू जगजीवन राम मेमोरियल हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां मौके पर तीन महिलाओं ज्योति शर्मा (27), निशा (32) और जमना (62) को मृत घोषित कर दिया गया। घायल बच्चे और ड्राइवर को मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि सड़क पर फिसलने के कोई निशान नहीं हैं। जांच के अनुसार, आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका निशा शर्मा का पति विजय अस्पताल पहुंच गया है और आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here