Thursday, October 8, 2026
Home Himachal दीपक शर्मा को उत्तरप्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमेठी -रायबरेली सहित 11...

दीपक शर्मा को उत्तरप्रदेश में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अमेठी -रायबरेली सहित 11 ज़िला के बनाए गए प्रभारी

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक शर्मा को कांग्रेस आलाकमान ने उत्तरप्रदेश में आरंभ होने जा रही किसान सम्मान एवं न्याय पद यात्रा के संदर्भ में लखनऊ एवं अयोध्या मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। इन दोनों मंडलों में कुल ग्यारह ज़िला आते हैं जिनमें राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र रायबरेली और के एल शर्मा का संसदीय क्षेत्र अमेठी भी शामिल है।

Advertisements

गौरतलब है कि दीपक शर्मा अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के नाते जम्मू कश्मीर एवं झारखंड के भी प्रभारी हैं और किसान कांग्रेस का राष्ट्रीय स्तर पर संचार विभाग भी देख रहे हैं।दीपक शर्मा ने जम्मू कश्मीर एवं झारखंड में जिस तरह से संगठन को सक्रीय किया उसको देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें अब उत्तरप्रदेश में भी अहम जिम्मेदारी दे कर भरोसा जताया है। इस बारे में दीपक शर्मा ने बताया कि पूरे उत्तरप्रदेश में किसान कांग्रेस किसान सम्मान एवं न्याय पद यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है जिसमें किसानों की स्थानीय समस्याओं को उठाया जाएगा और किसान आंदोलन के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के 75 ज़िला में किसान कांग्रेस पदयात्रा के माध्यम से किसानों के बीच जाएगी ।इस यात्रा से जहां किसानों की समस्याओं के प्रति किसान कांग्रेस संघर्ष करेगी वहीं संगठन को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। दीपक शर्मा ने कहा कि जो विश्वास कांग्रेस आलाकमान ने उनमें जताया है और जो भी जिम्मेदारी दी है उसको पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने इसके लिए पार्टी आलाकमान विशेषतः राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी,प्रियंका गांधी, किशोरी लाल शर्मा, सुखपाल सिंह खैरा, अजय राय का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here