जिलाधीश ने 12 वर्ष की उम्र में साइकलिंग रिकॉर्ड बनाने वाले गुरदेव ठाकुर को किया सम्मानित

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। डीएवी सेंट्रल पब्लिक स्कूल ऊना के छात्र गुरदेव ठाकुर ने साइकलिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाया है, गुरुदेव ने ऊना से बड़सर तक 45 किलोमीटर का सफर पहाड़ी 163 मिनट में कवर किया, जिसके चलते उनका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में विश्व रिकॉर्ड बनाने के में दर्ज किया गया है।

Advertisements

12 वर्ष की उम्र में गुरुदेव ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिसके चलते रोटरी क्लब ने गुरुदेव ठाकुर को विशेष रूप से सम्मान देने के लिए चयनित किया और जिलाधीश संदीप कुमार ने सम्मान गुरुदेव ठाकुर को दिया।

डीसी संदीप कुमार है जो स्वयं भी साइकिल चलाना अपना पैशन मानते हैं ने गुरुदेव की उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने ने कहा कि साइकिल चलाने से व्यक्ति फिट रहता है, ऐसे में सभी को साइकिल अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए। उन्होंने रोटरी क्लब की टीम का साइकलिस्ट को सम्मानित करने पर सराहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, रोटेरियन ठाकुर यशपाल सिंह, वीरेंद्र शर्मा, एचएन चिंटू, इंद्रजीत सिंह, ओंकार नाथ, संजीव अग्निहोत्री, नरेंद्र कपिला, सुमित अरोड़ा, जितेंद्र सैनी, आशीष शर्मा, संजीव पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here