Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal हादसों का सफर बना एनएच 3, दरकोटी में पलटा निर्माण कंपनी का...

हादसों का सफर बना एनएच 3, दरकोटी में पलटा निर्माण कंपनी का मिक्सचर वाहन, चालक सुरक्षित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। निर्माणधीन एनएच 3 पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला दरकोटी में पेश आया है। जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 3 पर बुधवार सुबह 6:30 बजे के करीब निर्माण कंपनी का एक मिक्सचर वाहन दूसरे वाहन को पास देते वक्त जमीन बैठने से लुढ़क गया। हालांकि चालक ने छलांग लगा अपनी जान बचा ली, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार बार एनएच 3 पर हादसे हो रहे हैं लेकिन एनएच निर्माण कंपनी सो रही है। इनका कहना है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही किसी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है।

Advertisements

वहीं, निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि दरकोटी में हुए हादसे की छानबीन की जा रही है। फिलहाल चालक सुरक्षित है। जल्द ही हादसे के कारणों का पता लगा लिया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी एनएच निर्माण कंपनी का टिप्पर गिर गया था। करीब एक दर्जन हादसे होने के बावजूद कई ऐसे स्पॉट हैं जहां डंगे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। एनएच निर्माण कंपनी की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। तीखी चढ़ाई  तंग मोड़ और खड्ड का रूप धारण कर चुकी सड़क हादसों का प्रमुख कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here