Wednesday, October 21, 2026
Home Jammu & Kashmir 1240 ग्राम चूरापोस्त सहित मुश्ताक अहमद गिरफ्तार, यात्री वाहन जब्त

1240 ग्राम चूरापोस्त सहित मुश्ताक अहमद गिरफ्तार, यात्री वाहन जब्त

जम्मू-कश्मीर/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला की कंडी पुलिस ने अपने विशेष नाके में एक युवक को 1240 ग्राम भुक्की के साथ गिरफ्तार कर और यात्री वाहन को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला राजौरी के अधीन कंडी पुलिस थाना में पड़ते क्षेत्र में थाना प्रभारी मुश्ताज अहमद ने राजौरी-बुद्धल सडक़ मार्ग पर विशेष नाका स्थापित कर रखा था और श्रीनगर से कंडी पहुंचे यात्री वाहन (टेंपो) जे.के 11-7057 को रोक वाहन चालक से पूछताछ की गई और सूचना के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई और वाहन चालक से पूछताछ की गई और जांच के दौरान एक डब्बे में रखा 1240 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया गया।

Advertisements

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी की पहचान मुश्ताक अहमद पुत्र हाशम दीन निवासी मोड़ा कंडी गली के रूप में की गई। बता दें कि एसएसपी राजौरी चंदन कोहली के निर्देश पर जिले में नशीले पदार्थो का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अपना अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत आए दिन पुलिस मादक मादक पदार्थों व नशीली दवाईयों के कारोबारियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here