Friday, October 23, 2026
Home Jammu & Kashmir मवेशियों की तस्करी कर रहे 2 तस्कर काबू, 24 मवेशी करवाए मुक्त

मवेशियों की तस्करी कर रहे 2 तस्कर काबू, 24 मवेशी करवाए मुक्त


जम्मू-कश्मीर/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। राजौरी जिले की बुद्धल पुलिस ने एक पुख्ता जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो पशु तस्करों को दबोच कर उनके कब्जे से 24 पशुओं को मुक्त करवाया। तस्कर जिला राजौरी के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र के पैदल रास्ते से कश्मीर की ओर जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि ख्वास क्षेत्र से कुछ तस्कर लोग अवैध तरीके से पशुओं को पैदल ही कश्मीर घाटी की ओर ले जा रहे हैं।

Advertisements

ख्वास पुलिस चौकी इंचार्ज सुर्दशन लाल ने एसएचओ बुद्धल सोम राज की रेखदेख रास्ते में बेला केरी पर नाका लगाया और वहां पहुंचते ही दो तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों तस्करों के कब्जे से 24 पशुओं को मुक्त करवा लिया है। आरोपियों की पहचान खादिम हुसैन व नसीब मोहम्मद निवासी गुंदा ख्वास राजौरी के रूप में की गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here