
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज के युग में जब की हर इंसान किसी न किसी बीमारी से पीड़त है तथा दवाईयों की निर्भता पर जीवन बतीत कर रहा है।ऐसे में केंद्र द्वारा एंटी कैंसर दवाईयों की कीमतों में औसत 96.5% तक की कमी करने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि एंटी कैंसर की दवाईयों के 679 ब्रांडो की कीमतों में 50% से भी अधिक कमी करना बहुत से कैंसर के मरीजों के लिए वरदान के तौर पर माना जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी के सिफारिशों के आधार पर 85 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं से जुड़ी 1364 एंटी कैंसर दवाईयों के बारे में बताया या जिनमे से 679 पर 50% से अधिक कमी की गई है।

जबकि यह कमी एमआरपी के हिसाब से 96.45 % बनती है। उन्होंने कहा कि कैंसर जोकि एक जानलेवा बीमारी जानी जाती थी। उसका अगर सही समय पर इलाज़ हो सके तो बीमारी से छुटकरा मिल सकता है। परंतु दवाईयो की अत्य अधिक कीमतों के कारण गरीब लोग अपना इलाज़ ठीक ढंग से नहीं करवा पाते थे। केंद्र सरकार की दवाइयों की कीमतों में कमी करने से उनमे एक बार फिर से आशा की किरण जगा दी है तथा सरकार के इस फैसले का सर्वत्र स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने भी ईपलांट ( कृत्रिम अंगो ) के रेट आधे करके बहुत सारेनये मेडिकल कॉलज खोल कर तथा आयुष्मान भारत के अंतर्गत 5 लाख तक के मुफ़्त इलाज की व्यवस्था करके स्वास्थय सेवायों में भारी सुधर किये है। जिसमे भारत में औसत आयु में भरी वृद्धि देखने को मिल रही है।












