Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल बोहन में समर कैंप का आयोजन

सरकारी स्कूल बोहन में समर कैंप का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन में प्रिंसिपल मलकीत कौर की अध्यक्षता में समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसके दौरान पहले दिन अंतर हाउस फुटबॉल मुकाबले करवाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए लेक्चरर मुनीष मौदगिल ने बताया कि करवाए गए मुकाबलों में शहीद भगत सिंह हाउस ने शहीद उधम सिंह हाउस को 2-1 गोल से हराया। फाइनल मुकाबले में शहीद भगत सिंह हाउस ने सरदार करतार सिंह सराभा हाउस को 3-2 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। इस समर कैंप के दौरान लेक्चरर प्रभजोत सिंह, लेक्चरर गुरप्रीत कौर, लेक्चरर मुनीष मौदगिल, लेक्चरर हरविंदर कौर, लेक्चरर कुलविंद्र देवी, पंजाबी अध्यापिका हरमेश कुमारी, साइंस अध्यापिका हरकमल कौर, पीटीआई अमरजीत राय ने विशेष भूमिका निभाई।

Advertisements

इस अवसर पर अंग्रेजी अध्यापिका अमनप्रीत कौर, गणित अध्यापिका बलबीर सिंह व मोनिका लांबा, विज्ञान अध्यापिका रजनी रानी, हिंदी अध्यापिका शबनम, सामाजिक अध्ययन अध्यापिका अरविंदर कौर, कंप्यूटर संकाय सीमा व बलजिंदर कौर, जूनियर असिस्टेंट सुनीता देवी, लाइब्रेरियन जसविंदर सिंह, कैंपस मैनेजर गुरमेल सिंह के अलावा सोनी, नीलम रानी, परमजीत कौर व बलवीर कुमार उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here