Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur कोऑपरेटिव बैंक होशियारपुर ने कोऑपरेटिव बैंक कपूरथला को 7 विकेट से हराकर...

कोऑपरेटिव बैंक होशियारपुर ने कोऑपरेटिव बैंक कपूरथला को 7 विकेट से हराकर किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की तरफ से करवाए जा रहे लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कोऑपरेटिव बैंक होशियारपुर की टीम ने कोऑपरेटिव बैंक कपूरथला की टीम को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए कोऑपरेटिव बैंक होशियारपुर के कोच व पूर्व राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कुलदीप धामी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि खालसा कॉलेज अमृतसर के क्रिकेट ग्राउंड खेले गए मैच में कपूरथला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 136 रन बनाए। जिसमें चंदन ने 34, नवीन ने 23 व एमन ने 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा हरदीप ने नाबाद 18 रन बनाए। होशियारपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए लवी मिन्हास ने 2, कप्तान पुनीत ने 2, रजनीश कौशल ने 1 विकेट प्राप्त की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी होशियारपुर की टीम ने मात्र 15.2 ओवर में कप्तान पुनीत कुमार की शानदार बल्लेबाजी 44 गेंदों पर 75 रन के योगदान से 137 रम बनाकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसमें वरुण मेहता ने 23, शानू फतेहपुरिया ने 18, चंजन ने नाबाद 7 रन का योगदान दिया। कपूरथला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रणजोत सिंह ने 2, चरनवीर सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया।

Advertisements

टीम की इस जीत पर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी, मैनेजिंग डायरेक्टर मैडम गुरबख्श  कौर व जिला मैनेजर लखवीर सिंह कौरा ने बधाई देते हुए टीम को इसी मेहनत से फाइनल में जीत हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोच कुलदीप धामी के कुशल नेतृत्व में टीम द्वारा होशियारपुर का नाम रोशन किया जा रहा है तथा उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन से नाम कमाएगी। इस मौके पर कंवरदीप सिंह भल्ला ब्रांच मैनेजर पीपलवाला, मोहित कुंदरा, बलदेव सिंह सहायक मैनेजर, जसकरण सिंह ब्रांच मैनेजर गढ़शंकर, रजनीश कौशल, योगेश कौशल, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे। मैच के दौरान कंवरदीप सिंह भल्ला ने कमेंटेटर की भूमिका बहुत ही शानदार एवं आकर्षक तरीके से निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here