Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता की रिटायरमैंट पर कॉलेज काउंसिल के सदस्यों...

सरकारी कॉलेज के प्रिंसीपल अनीता की रिटायरमैंट पर कॉलेज काउंसिल के सदस्यों द्वारा दी गई विदायगी पार्टी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज होशियारपुर के प्रिंसीपल अनीता सागर जी को उनकी रिटायरमैंट पर कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल विजय कुमार तथा कॉलेज काउंसिल के सदसयों प्रो. नवदीप कौर, प्रो. हरजिन्दर सिंह, प्रो.हरजिन्दर पाल, प्रो. अनीता भट्टी तथा प्रो. चरण पुष्पिन्द्र सिंह की ओर से उनको विदायगी पार्टी दी गई। कॉलेज काउंसिल के सदसयों की ओर से सबसे पहले फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। उनको यादगारी तोहफा भी दिया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसीपल की ओर से कॉलज में छपने वाली वार्षिक मैगज़ीन रिलीज़ की गई। उन्होंने कॉलेज में एक पौधा भी लगाया तांकि उनकी याद कॉलेज के साथ हमेशा जुड़ी रहे। उन्होंने अपने जीवन में 30 साल नौकरी की तथा सरकारी कॉलेज होशियारपुर से बतौर प्रिंसीपल रिटायर हुये।

Advertisements

प्रिंसीपल के तौर पर उन्होंने कॉलेज में नैक का काम पूरा करवा कर नैक करवाई तथा कॉलेज को उनकी अध्यक्षता में बी$$ का ग्रेड प्रोप्त हुआ जोकि होशियारपुर शहर के लिये बहुत गर्व वाली बात थी। इस अवसर पर उनके पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे। उनके लिये यह दिवस एक यादगारी दिवस बन गया। कॉलेज के वाईस प्रिंसीपल विजय कुमार तथा प्रो. नवदीप कौर ने उनकी जि़न्दगी के साथ जुड़े विचार भी इस अवसर पर सांझे किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here