Wednesday, October 14, 2026
Home Latest ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल

ट्रक और कार की हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल

बाराबंकी (द स्टैलर न्यूज़)। बाराबंकी के रामनगर में एक ट्रक और कार की टक्कर से 4 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि इस दौरान 2 बच्चे और 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान सुधीर मौर्य, उनकी पत्नी शांति मौर्य, जीजा रमाशंकर मौर्य और कार के ड्राइवर के रूप में हुई है। घायलों की पहचान रमाशंकर की पत्नी और उनके दो बच्चे, अश्क और अनवी के रूप में हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह लोग कानपुर में सुधीर के भाई की सगाई समारोह में शामिल होने के बाद गोंडा लौट रहे थे और जब वह लोग गणेशपुर के नज़दीक पहुंचे तो कार की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई।

Advertisements

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 4 लोगों का मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को ईलाज़ के लिए अस्पताल दाखिल करवा दिया है और  मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here