Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur 27 अगस्त को पूरे पंजाब के ओओएटी क्लीनिक रहेंगे पूर्ण बंद

27 अगस्त को पूरे पंजाब के ओओएटी क्लीनिक रहेंगे पूर्ण बंद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन और सांझा मुलाज़म मंच पंजाब के राज्य-स्तरीय हड़ताल के आह्वान का पूर्ण समर्थन करते हुए “गवर्नमेंट ड्रग डी-एडिक्शन एंड रिहैबिलिटेशन एम्प्लॉइज़ यूनियन, पंजाब” ने 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को राज्य भर के सभी ओ.ओ.ए.टी. क्लीनिकों में एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर कामकाज पूरी तरह से बंद रखने का ऐलान किया है।

Advertisements

इस अवसर पर प्रशांत आदिया प्रदेश महासचिव कम ज़िला अध्यक्ष होशियारपुर ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि सरकारी डी-एडिक्शन और रिहैबिलिटेशन केंद्रों में तैनात समस्त स्टाफ (जैसे काउंसलर, स्टाफ नर्स, डेटा एंट्री ऑपरेटर और वार्ड अटेंडेंट) लंबे समय से कम वेतन और अनिश्चितता के माहौल में सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों—जैसे सेवाओं को नियमित करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना और 12% रुका हुआ वित्तीय भत्ता बहाल करने की मांग के लिए लगातार शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई ईमानदाराना समाधान नहीं निकाला गया।

नेताओं ने स्पष्ट किया कि 27 अगस्त को सभी 17 ओ.ओ.ए.टी.  क्लीनिकों के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन और धरने में शामिल होंगे। प्रशासन और संबंधित विभागों को पहले ही इस संबंध में लिखित नोटिस भेज दिया गया है ताकि वे मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर आवश्यक वैकल्पिक इंतजाम कर सकें। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज़ किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here