Wednesday, October 21, 2026
Home Crime मरीज के बेटे ने इलाज को लेकर डॉक्टर से की मारपीट, घटना...

मरीज के बेटे ने इलाज को लेकर डॉक्टर से की मारपीट, घटना CCTV कैमरे में कैद

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के कल्याण में एक डॉक्टर से मारपीट की खबर सामने आई है। इससे अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है। भानुज्योत अस्पताल में एक मरीज के बेटे ने इलाज को लेकर डॉक्टर से बातचीत के बाद मारपीट की। पूरी घटना अस्पताल के CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामला 23 अगस्त की रात का बताया जा रहा है।

Advertisements

डॉक्टर योगेंद्र जायसवाल मरीज की हालत, दवाइयों और जरूरी सावधानियों के बारे में उसके परिजनों को समझा रहे थे। इसी दौरान मरीज के बेटे विनीत ने डॉक्टर के बात करने के तरीके पर आपत्ति जताई। इसके बाद बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल गई। डॉक्टर के मुताबिक, मरीज की पसली में चोट और फ्रैक्चर था। वह उसके इलाज और दवाओं के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी दे रहे थे।

इसी दौरान मरीज के बेटे ने उनके बोलने के अंदाज पर सवाल उठाया। पहले वह केबिन से बाहर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस आया और डॉक्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की। CCTV फुटेज में डॉक्टर के केबिन के अंदर हुई पूरी घटना दिखाई दे रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here