Sunday, October 11, 2026
Home Crime पति से परेशान होकर मोनिका ने लगाया फंदा, पति गिरफ्तार, पुलिस ने...

पति से परेशान होकर मोनिका ने लगाया फंदा, पति गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाना (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: प्रीति पराशर। थाना हरियाना पुलिस ने एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार दर्शन लाल पुत्र तारा चंद निवासी बसी बल्लो ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी भतीजी मोनिका देवी पुत्री कुलदीप कुमार निवासी गांव बसी वजीद की शादी 2009 में गगन कुमार पुत्र बाल किशन निवासी गांव बसी वजीद के साथ हुई थी, जिसके 2 लडक़े हैं। उन्होंने बताया कि गगन कुमार मोनिका को काफी तंग परेशान करता था व मारपीट करता था। अपने पति की इन हरकतों के बारे में मोनिका ने कई बार उन्हें भी बताया था।

Advertisements

आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे उनके भांजे विपन कुमार पुत्र कश्मीरी लाल निवासी बसी वजीद ने उन्हें सूचित किया कि मोनिका ने अपने घर में फंदा लगा लिया है और उसकी मौत हो गई है। जब वह तुरन्त कुछ लोगों को साथ लेकर मोनिका के घर पहुंचे तो देखा कि मोनिका की लाश आँगन में रखी थी व उसके गले पर फंदे के निशान थे। पति से परेशान होकर मोनिका ने आत्महत्या कर ली थी। थाना हरियाना पुलिस द्वारा भारतीय दण्डावली की धारा 306 के तहत मामला दर्ज करके मृतका के पति गगन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here