जिला भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भेंट की श्रद्धांजलि

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय शास्त्री मार्किट में आज श्रद्धांजलि समारोह रखा गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजली भेंट की। इस अवसर पर तीक्ष्ण सूद ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक बहुत ही दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने बतौर जनसंख्या अखिल भारतीय महामंत्री पूरे भारत में प्रवास किया तथा भारत के सभी क्षेत्र में समस्याओं तथा आजाद भारत के लोगों की आकांक्षाओं को सामने रखते हुए हर समस्या के समाधान के लिए नीति निर्धारण किया।

Advertisements

किसानों तथा नौजवानों के लिए हर खेत को पानी तथा हर हाथ को काम का नारा दिया। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस उपाय बताएं। अंतरिक्ष रक्षा तथा विदेश नीति पर भी स्पष्ट मत रखा। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति के लिए सरकार की नीति तैयार करने का सुझाव दिया तथा एकात्मक मानववाद के जरिए समस्ता का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलते हुए केंद्र में सरकार की नीति बनानी शुरू की क्योंकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के उपदेशों पर चलकर ही भारत को महान शक्तिशाली तथा आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।

इस मौके पर अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता जिला महामंत्री विनोद परमार, जिला उपाध्यक्ष विजय सूद, सुरेश भाटिया, अश्वनी गैंद, अमरजीत लड़ी, विनय कुमार, कुलवंत कौर, अश्वनी विग, दर्पण गुप्ता, राज कुमार, रंजीत राणा, नीरज गैंद, कुलविंदर कौर, कुलदीप कौर, सुरिंदर कौर, मंजीत कौर, गुरचरण सिंह, बलदेव सिंह, सुरिंदर सिंह, बलिहार सिंह, देसराज कालिया, अनूप कुमार, यशपाल शर्मा, ईशान मेहरा, राकेश सैनी मिंटा, अतुल सूद पिंकी आदि ने भी उपस्थित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि भेंट की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here