हलका दसूहा से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोहन लाल पराशर पार्टी से निष्कासित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि हलका दसूहा से कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोहन लाल पराशर को तुरंत प्रभाव से पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया गया है।

Advertisements

डा. नंदा ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है तथा इसमें अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि काफी समय से उन्हें सोहन लाल पराशर की पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी और पार्टी आलाकमान एवं कार्यकर्ताओं के साथ परामर्श उपरांत उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here