कार्यकर्ता रणजीत सिंह खोजेवाल के हक़ में घर-घर जा कर करेंगे प्रचार: चेतन सूरी

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढ़िया। भाजपा मंडल के पदाधिकारिओं की एक विशेष बैठक मंडल प्रधान चेतन सूरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में विधान सभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया और मंडल कार्यकर्ताओ को विधान सभा हलका कपूरथला से भाजपा उमीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल के हक़ में घर घर जा कर प्रचार करने को कहा गया।इस बैठक में मंडल प्रधान चेतन सूरी ने मंडल का विस्तार करते शहर के समाज सेवक कमल प्रभाकर को महासचिव,विशाल सोंधी को उपप्रधान,राजेश बग्गा को उपप्रधान नियुक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों के बीच जाकर बताएं कि भाजपा के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं का मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व है। कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों के बारे में घर-घर जाकर बताएंगे तो निश्चित रूप से पंजाब में सरकार बनेगी।कार्यकर्ता उन कालोनियों और बूथों पर जाएं, जहां पर पार्टी की स्थिति कमजोर है। ऐसे स्थानों पर जब कार्यकर्ता जाकर लोगों से संपर्क करेंगे तो पार्टी हर जगह पर पहुंच जाएगी और एक व्यापक जनाधार तैयार होगा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनता के प्रति जनहित की सोच ने आज पूरे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम ने बेटियों के प्रति आदर सम्मान दिलवाया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतिओ से साबित हो गया है कि जनता की भाजपा में बहुत ज्यादा आस्था है।जनता जानती है कि जनहित में केवल भाजपा ही फैसले ले सकती है। इस अवसर भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह खोजेवाल,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य परषोतम पासी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमेश शारदा,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनु धीर, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल, ज़िला उप प्रधान एडवोकेट,पियूष मनचंदा, ज़िला महासचिव एडवोकेट चंद्र शेखर,पूर्व काऊंसलर राजिन्दर धंजल,ज़िला उप प्रधान अशोक माहला, युवा नेता कुमार गौरव महाजन, डा महाजन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here