Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन के चेयरमैन का पदभार...

कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन के चेयरमैन का पदभार किया ग्रहण

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना जिले के गिल विधान सभा हलके से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह वैद ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोर्पोरेशन (पी.एस.डब्ल्यू.सी.) के चेयरमैन के रूप में पदभार ग्रहण किया। 

Advertisements


मुख्यमंत्री स. चन्नी ने कहा कि तीन दशकों के अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव का श्री वैद को वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन के तौर पर अपने फर्जों को और भी अधिक निष्ठा और कुशलता से निभाने में मदद करेगा। श्री वैद को उनके नए पद के लिए बधाई देते हुए स. चन्नी ने उनकी तरफ से पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए निभाई गईं शानदार सेवाओं को याद किया।


नई जि़म्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री स. चन्नी का धन्यवाद करते हुए श्री वैद ने कहा कि वह अपनी क्षमता और काबिलियत से इस संस्था की सेवा करेंगे, जिससे पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉर्पोरेशन को नई बुलन्दियों पर पहुँचाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वह चेयरमैन के रूप में अपनी जि़म्मेदारियों और फर्जों को पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता से निभाएंगे।  इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने श्री वैद को इस नई जि़म्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here