Monday, October 19, 2026
Home Crime सडक़ हादसे में डीएवी स्कूल के छात्र दो सगे भाईयों सहित तीन...

सडक़ हादसे में डीएवी स्कूल के छात्र दो सगे भाईयों सहित तीन की मौत, एक गंभीर

दसूहा (द स्टैलर न्यूज़), मनु रामपाल। दसूहा के मियाणी मार्ग पर हुए एक सडक़ हादसे में डीएवी स्कूल बलगणा के तीन छात्रों की मौत हो गई, इनमें दो सगे भाई हैं जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी अनुसार छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्कूल की तरफ जा रहे थे कि उक्त स्थान पर उनकी टक्कर एक ट्रक के साथ हो गई। जिससे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Advertisements

चौथे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक छात्रों की पहचान नवदीप सिंह व प्रभदीप सिंह दोनों पुत्र हरदीप सिंह निवासी खैरा कोटली तथा सुभाष पुत्र रणजीत दास निवासी मुरासगढ़ के रुप में हुई है। घायल छात्र की पहचान रोहित निवासी मुरासगढ़ के रुप में हुई है। पुलिस ने मामले संबंधी जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here