Thursday, October 8, 2026
Home Crime ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी युवक की मौत

ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी युवक की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। नादौन–कांगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। ज्वालामुखी उपमंडल के भडोली के समीप एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके चलते स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भडोली निवासी सन्नी चौधरी (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सन्नी अविवाहित था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सन्नी भडोली से सामान लेकर घर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Advertisements

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और जिला प्रशासन खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। करीब 40 मिनट तक राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से ठप रहा। लोगों का कहना है कि जब तक अज्ञात वाहन चालक को पकड़ा नहीं जाता, वे सड़क से नहीं हटेंगे।

सूत्रों के अनुसार, मृतक का शव अभी तक पुलिस को सौंपा नहीं गया। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।
इस संबंध में डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसबाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है और नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here