Tuesday, October 13, 2026
Home Crime महिला की सोने की बाली छीनकर युवक हुआ फरार

महिला की सोने की बाली छीनकर युवक हुआ फरार

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। ज्वाली–जसूर सड़क पर एक अज्ञात बाइक सवार युवक ने महिला की सोने की बाली झपट ली। जानकारी के अनुसार चलवाड़ा पंचायत के अंतर्गत डूक्की गांव का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था। जब वे कैहरियां डिपो के समीप पहुंचे तो पीछे से आई बिना नंबर की बाइक पर सवार एक युवक ने चलते वाहन के पास आकर महिला के कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गया।

Advertisements

पीड़ित परिवार ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इलाके में नाकाबंदी कर दी है। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज क़र छान बीन शुरू क़र दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here