Wednesday, October 21, 2026
Home Crime अचानक ब्रेक लगाने के कारण पलटी टूरिस्ट बस, दो छात्रों की मौत,...

अचानक ब्रेक लगाने के कारण पलटी टूरिस्ट बस, दो छात्रों की मौत, पांच लोग घायल

जम्मू (द स्टैलर न्यूज़)। बटाला के नौशहरा मझा सिंह के पास नेशनल हाईवे पर दुखद हादसा हुआ। इस हादसे में टूरिस्ट बस अचानक पलट गई जिसमे दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसा चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ।

नौशहरा मझा सिंह के पास पड़ते गांव कलेर खुर्द के नजदीक नेशनल हाईवे पर एक टूरिस्ट बस पलट गई। बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाई जिससे बस अपना संतुलन को बैठी, जिस कारण यह हादसा हो गया। बस पलटने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।

Advertisements

बस में करीब 8 छात्र थे जो अमृतसर के एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में पढ़ते है। पेपर खत्म होने के बाद अपने घर जम्मू की जा रहे थे। बस के पलटने से सड़क पर आ रही तीन-चार और गाड़ियां भी आपस में टकराई। मृतकों की पहचान अखिल और नितिन कुमार के रूप में हुई है। छात्र नीतीश सिंह और हरीश ने बताया कि वह करीब 8 छात्र अमृतसर के एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट में पढ़ते हैं। उनके पेपर खत्म हो गए थे इसलिए वह अपने घर जम्मू की तरफ जा रहे थे लेकिन कल सुबह अचानक बस पलट गई और उनके दो छात्र साथियों की मौके पर मौत हो गई जबकि कुछ अन्य घायल हो गए।

पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि कल सुबह 7:00 उन्हें सूचना मिली कि एक टूरिस्ट बस पलट गई है। मौके पर पहुंच कर उन्होंने जेसीबी मंगवा कर बस को सीधा करके उसमें से घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया है। मृतकों की पहचान अखिल और नितिन कुमार निवासी जम्मू के रूप में हुई है। फिलहाल बस चालक फरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here