Wednesday, October 21, 2026
Home International चीन की कोयला खदान में विस्फोट, 82 लोगों की मौत, कई फंसे

चीन की कोयला खदान में विस्फोट, 82 लोगों की मौत, कई फंसे

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। चीन के उत्तरी प्रांत शानशी की एक कोयला खदान में विस्फोट हो गया है। बताया जा रहा है कि विस्फोट की वजह से करीब 82 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घटनास्थल पर तेजी से राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय खदान में 247 मजदूर फंसे हुए थे। फिलहाल अभी भी मजदूरों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना की जांच के आदेश भी दे दिये गए हैं।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय करीब 247 मजदूर इस खदान में काम कर रहे थे। शिन्हुआ ने शुरू में बताया था कि हादसे के समय लगभग 247 मजदूर खदान के नीचे फंसे हुए थे। शनिवार सुबह समाचार एजेंसी द्वारा आठ लोगों की मौत और 38 लोगों के खदान के नीचे फंसे होने की सूचना देने के बाद मृतकों की संख्या में वृद्धि हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here