Wednesday, October 21, 2026
Home National भारतीय सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्टर हादसाग्रस्त, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर...

भारतीय सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्टर हादसाग्रस्त, 2 पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल घायल

लद्दाख (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सेना का एक चीता लाइट हेलीकॉप्टर हादसाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट और डिवीजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता जख्मी हो गए, लेकिन अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, चीता लाइट हेलीकॉप्टर के साथ हुई दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच समिति गठित की गई है। हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि इन हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Advertisements

इस दुर्घटना के बाद भारतीय सेना की जांच समिति पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रूप से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह हादसा टेक्निकल खराबी, मौसम या लैंडिंग के वक्त आई परेशानी, या फिर किसी अन्य वजह से हुआ। सेना की तरफ से कहा गया है कि इस मामले की जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here