Tuesday, October 6, 2026
Home National श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत...

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह को मिली जगह

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अनुभवी रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका में होने वाली 2 टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए मंगलवार को भारतीय टीम में वापसी की जबकि ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर है।

Advertisements

स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे के दौरान चोटिल हो जाने के कारण पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में होगा।

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here