Tuesday, October 6, 2026
Home Jammu & Kashmir अमरनाथ यात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 39 घायल

अमरनाथ यात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 39 घायल

श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र में अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की एक बस सड़क से फिसलते हुए एक घर के ऊपर जा गिरी, जिससे कम से कम 39 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना हरिगनीवान क्षेत्र में उस समय हुई, जब एक मोड़ पर बस चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से फिसल कर एक मकान पर जा गिरी।

Advertisements

उन्होंने बताया कि हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन बस नीचे लुढ़क कर सिंध नदी में गिरने से बच गई। दुर्घटना के समय घर में कोई नहीं था। अधिकारियों ने बताया कि गुफा मंदिर में दर्शन कर लौट रहे सभी 39 श्रद्धालु इस हादसे में घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सिन्हा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, गांदरबल के उपायुक्त और स्वास्थ्य अधिकारियों से फोन बात कर आज सुबह गनिवान में सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बाबा बर्फानी के दर्शन कर लौट रहे 39 श्रद्धालु घायल हुए हैं और फिलहाल एसकेआईएमएस में उनका उपचार किया जा रहा है।

उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों को हर संभव मदद और बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सिन्हा ने कहा, मैं भगवान शिव से घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here