Tuesday, October 6, 2026
Home Crime गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की...

गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कल देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

Advertisements

सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने एक साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पठानकोट जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में बच्चे के अलावा उसके माता-पिता और दादा-दादी शामिल हैं।

हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है और मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती सूचना से संकेत मिलता है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण कार खाई में जा गिरी।

चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि शवों को खाई से निकाला जा रहा है तथा मृतकों की पहचान करने और अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। दुर्गम इलाके और रात का समय होने के कारण बचावकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस राहत और बचाव कार्य में स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस और बचाव दलों की मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here