Tuesday, October 6, 2026
Home Crime चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, नकदी व अन्य सामान...

चोरों ने शादी वाले घर को बनाया निशाना, नकदी व अन्य सामान ले फरार

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला मुख्यालय के वयस्तम इलाके गांधी चौक के पास स्थित एक घर से दिन दिहाड़े चोर 1 लाख रुपए ले कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह चोरी गुरुकुल मॉल के पास चंद्रशेखर शर्मा के निवास स्थान पर हुई है जो कि राजकीय वरिष्ठ पाठशाला सुजानपुर में प्रिंसीपल के पद पर तैनात हैं तथा उनकी पत्नी भी खंड शिक्षा अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं पर ड्यूटी दे रहे थे।

Advertisements

घटना के बाद पति पत्नी दोनों सहमे हुए हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की 12 दिसंबर को उनके बेटे की शादी है तथा शादी की खरीददारी के लिए उन्होंने यह राशि घर में रखी हुई थी। मौके पर पंहुचे पुलिस अधीक्षक रमनकुमार मीणा तथा पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। बेटे की शादी पूर्व चोरी की इस बड़ी घटना से दोनों ही कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here