Tuesday, October 6, 2026
Home Crime RG कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर महिला डॉक्टर का फंदे में लटकता...

RG कर मेडिकल कॉलेज की जूनियर महिला डॉक्टर का फंदे में लटकता मिला शव, जांच जारी

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल का आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। सरकारी मेडिकल कॉलेज की एक 20 वर्षीय छात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी स्थित अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई है। छात्रा एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक वह ईएसआई क्वार्टर में स्थित अपने कमरे में अकेली थी। उसके पिता विद्यासागर प्रसाद एक बैंक में काम करते हैं और मुंबई में तैनात हैं। उसकी मां, सुमित्रा प्रसाद, कमरहाटी स्थित ईएसआई अस्पताल में डॉक्टर हैं और वे अपनी बेटी के साथ ही क्वार्टर में रहती थीं। घटना वाली रात, छात्रा घर में अकेली थी।

Advertisements

घटना से पहले उसने अपनी मां को फोन किया था। लेकिन मां उसका फोन नहीं उठा सकी। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को बार-बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। घर जाकर उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. आखिरकार, पड़ोसियों की मदद से उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो देखा कि बेटी फंदे से लटकी हुई है। मृतका के परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन कमरहाटी थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर शव को सुगोर दत्ता कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here