Wednesday, October 21, 2026
Home Crime अज्ञात वाहन की टक्कर में गांव साहरी निवासी प्रदीप की मौत, पुलिस...

अज्ञात वाहन की टक्कर में गांव साहरी निवासी प्रदीप की मौत, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर फगवाड़ा मार्ग पर गांव साहरी निवासी एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से मौत हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। प्रदीप मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

Advertisements

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र हरजिंदर कुमार निवासी साहरी के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। पुलिस के अनुसार जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे तथा परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here