Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur फतेहगढ़ चौंक के नजदीक सिहरा सैनेटरी स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना,...

फतेहगढ़ चौंक के नजदीक सिहरा सैनेटरी स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, 20 लाख का हुआ नुकसान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के फतेहगढ़ चौंक के समीप सिहरा सैनेटरी स्टोर को 25 जनवरी की रात व 26 जनवरी को सुबह चोरों ने दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया गया। जानकारी देते हुए संदीप सिंह निवासी मोहल्ला धोबिया वाली गली ने बताया कि 25 जनवरी को हर रोज की तरह वह दुकान बंद करके घर चले गऐ हालांकि उनकी दुकान पर लॉक सैंसर अलॉर्म लगा हुआ है और लॉक सैंसर में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें इस घटना के बारे में कुछ देर बाद पता चला।

Advertisements

उन्होंने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 26 जनवरी को सुबह 3.30-4 बजे के करीब तीन युवक उनकी दुकान पर आते है जोकि चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। संदीप सिंह ने कहा कि जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चोर दुकान पर रखे महंगे सैनेटरी के सामान को चोरी करके फरार हो गए। इस संबंधी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौंकी पुरहीरां को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि घटना संबंधी आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। हैरानी की बात है कि गणतंत्र दिवस होने के कारण पुलिस की कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी चोरों की हौंसले इतने बुलंद है कि चोर आसानी से ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here