इंटक कार्यकर्ताओं ने मांगों संबंधी देश स्तरीय हड़ताल में लिया भाग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आज 8 जनवरी को देश व्यापी हड़ताल में इंटक जिला होशियारपुर ने पूरे कार्यकर्ताओं सहित भाग लिया। जिसमें जोगिन्द्र सिंह प्रधान, अश्वनी शर्मा कार्यकारी प्रधान, सेवा सिंह सैनी, सीनियर वाईस प्रधान, जतिन्द्र कुमार कुराला, गोबिंद राए, सतपाल सैनी, कीमती राम, विश्वनाथ, आत्मा सिंह आदि विशेष तौर पर शामिल हुए।

Advertisements

हड़ताल में जनसमूह को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार की नाकामियों तथा पंजाब सरकार की मुलाजिमों, मज़दूरों की लटकती मांगे जैसे डी.ए. का बकाया, पुरानी पैंशन बहाल करना, डी.ए. की रहती किश्तें, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना आदि का जिक्र किया गया तथा इस सांकेतिक हड़ताल द्वारा मोदी सरकार प्रति भी महंगाई बारे, श्रमिक कानूनों को तोडऩा, ठेकेदारी सिस्टम को बंद करने के लिए, लोगों को नौकरियां देने के बारे में जिक्र किया गया तथा सांझी मुलाजिम एक्शन कमेटी के साथ मिलकर भारत बंद में भाग लिया गया। हड़ताल में इंटक की तरफ से मोहन लाल, पंजाब रोडवेज श्रीराम, शंभु प्रसाद, हंस राज आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here