होशियारपुर का प्रदेश में नाम रोशन करेगी मीनू सेठी: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा प्रदेश भाजपा की ओर से नवनियुक्त प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि मीनू सेठी अपनी सास पूर्व पार्षद स्वर्गीय रंभा सेठी के दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी की सेवा कर रही है। जिसके बदौलत आज उन्हें प्रदेश भाजपा में इतना बड़ा दायित्व मिला है। होशियारपुर के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है कि मीनू सेठी जैसे मेहनती महिला कार्यकर्ता ने अपने काम के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। हम सब कार्यकर्ताओं के लिए मिसाल है। हम सभी उनके उज्वल भविष्य की कामना करते है कि जिस तरह से उन्होंने जिला स्तर पर काम किया अब उसी ततपरता से प्रदेश में काम करके होशियारपुर का नाम रोशन करेंगे। इसके इलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने सम्बोधन से मीनू सेठी को शुभकामनाएं दी। इस मौके जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि बहुत कम समय में संगठन को करीब से समझने वाली महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी प्रदेश में भी होशियारपुर का परचम लहराएगी।

Advertisements

इस मौके कुलवंत कौर, राकेश सूद, अर्चना जैन, सुषमा सेतिया, संतोष वशिष्ठ, सुनीता, गुरमिंदर कौर, आनदवीर सिंह, विजय सूद, कमलजीत सेतिया, सुरेश भाटिया, गगन बत्रा, जिन्दू सैनी, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, पार्षद सुरिंदर भट्टी, भारत भूषण वर्मा, महिंदरपाल सैनी, गुरजीत सिंह, रविकांत शर्मा, अश्विनी ओहरी, अजय शर्मा, अंकित नैयर सुखबीर सिंह, शिवकुमार काकू, पाल सिंह, निर्मल सिंह सैनी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here