
दिल्ली( द स्टैलर न्यूज़)।गत सायं दिल्ली में हुए धमाके के कारण पूरा देश शौक में डूबा हुआ है। धमाके में करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, मरने वाले सभी लोगों की पहचान नहीं हो पाई है पर एक व्यकित की पहचान अशोक कुमार के रुप में हुई है और वो दिल्ली में बस कंडक्टर का काम करता था।

मृतक के भाई ने सोमपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गांव में पहुँचकर और खबरों के प्रसारित होने के बाद परिवार से पुछताछ की। तब परिवार को खबरों से पता लगा कि अमरोहा के एक व्यकित की दिल्ली धमाके में मौत हो गई है। पीडित परिवार ने सरकार से मुआवजे की माँग की और आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है।












