Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur युवाओं को सशक्त बनाने को वचनबद्ध है युवा वाहिनी: अश्वनी छोटा

युवाओं को सशक्त बनाने को वचनबद्ध है युवा वाहिनी: अश्वनी छोटा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी के द्वारा लोक हित में किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक कार्यों से प्रेरित होकर सैकड़ों युवाओं ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की है। जनकारी देते हुए संस्था के प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने बताया कि रंजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, रोहित, विशाल, तर्श, बलजीत, रोहित, सुक्खा, शेखर, ऋतिक, साहिल आदि के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को आज सदस्यता ग्रहण करवाई गई है ।इस मौके पर उन्होनें युवाओं को संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों , खंडित मूर्तियों व तस्वीरों का संग्रहण करके विसर्जन करना, माता चिंतपूर्णी चौक में माता चिंतपूर्णी गेट का निर्माण कार्य किया जा रहा है और समाज के लिए नेक कार्य करने वालों को सम्मानित करना, माता रानी की चौकी व जागरण करवाना,गौ सेवा करना, जरूरतमंद विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता करना, स्लम क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, कोरोना काल में किए गए कार्यों इत्यादि से अवगत करवाया।

Advertisements

उन्होंने कहा की युवा वाहिनी युवाओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर दीपक पुरी (जिला उपप्रधान युवा वाहिनी), शिव पराशर हेड कैशियर, विकास शर्मा, मीडिया प्रभारी कुमार साहिल वाधवा, राकेश शारदा, नरेंद्र कुमार, अमित गुप्ता, हरि सिंह, राकेश वर्मा महासचिव,मनीष शर्मा, सौरभ ग्रोवर, विजय कश्यप आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here