Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur सर्दी के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट की ओर से स्कूल का समय तबदील

सर्दी के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट की ओर से स्कूल का समय तबदील

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-जिलाधीश विपुल उज्जवल द्वारा धारा 144 तहत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए बढ़ रही सर्दी व धुंध के मद्देनजर जिला होशियारपुर के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और प्राईवेट स्कूलों में स्कूल का समय सुबह 10.30 बजे निश्चित करने का निर्देश जारी किया है।

Advertisements

– 13 तक आंगनबाड़ी केंद्रों में की छुट्टियां

जारी किए निर्देशानुसार जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि स्कूल बंद होने का समय संबंधित स्कूल के शडियूल अनुसार होगा। उन्होंने बताया कि सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और काफी ज्यादा धुंध पड़ रही है जिससे छोटे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है। यह निर्देश 13 जनवरी तक लागू रहेगा।
इसके अलावा जिला मैजिस्ट्रेट द्वारा बढ़ रही ठंड व धुंध कारण जिला होशियारपुर अधीन आते सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्देश जारी किया है यह केंद्र 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here