जल यात्रा में हरि नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण, श्री रुद्रचंडी महायज्ञ प्रारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी एकता नगर की तरफ से करवाए जा रहे श्री रुद्रचंडी महायज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में जल यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि यात्रा से पूर्व वेद पाठियों का वरण हुआ और इसके पश्चात संकीर्तन किया गया। इसके बाद जल यात्रा का शुभारंभ किया गया। जोकि शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई पुन: मंदिर प्रांगण पहुंचकर विश्रामित हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हरि नाम संकीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस उपरांत भंडारा लगाया गया।

Advertisements

इस मौके पर प्रबंधकों ने बताया कि 5 मार्च दिन शनिवार को बाद दोपहर ढाई बजे अग्नि प्रज्ज्वलित की जाएगी तथा 6 मार्च से 13 मार्च तक सुबह 8 से 12 बजे तक दुर्गा पाठ एवं हवन तथा बोद दोपहर 3 से 6 बजे तक रुद्र पाठ हवन किया जाएगा और 14 मार्च को दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति डाली जाएगी। इस अवसर पर भाविप अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, निखिल अग्रवाल, अशोक कुामर, राजीव शर्मा, गोपी शर्मा, अश्विनी शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, राकेश डोगरा, रमेश गंभीर, नील शर्मा, रमन सैनी, कृष्ण गोपाल शर्मा, मनोज दत्ता, बृज बिहारी, विनोद शर्मा, रमेश शर्मा, शाम मोदगिल, भैवव शर्मा, साहिल शर्मा, विशाल वालिया, मधु सूदन कालिया एवं रिश्व अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here