Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur हिज़ एक्सीलैंट के छात्रों ने किया सिद्ध, प्रतिभा निखारने में हिज़ संस्थान...

हिज़ एक्सीलैंट के छात्रों ने किया सिद्ध, प्रतिभा निखारने में हिज़ संस्थान सबसे आगे

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किये गये परिणामों में होशियारपुर ज़िले में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान ’हिज’ एक्सीलैंट के छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया कि छात्रों की प्रतिभा निखारने में हिज एक्सीलैंट संस्थान सबसे आगे है। 12वीं के घोषित परिणाम से यह साबित होता है कि मैडिकल, नॉन मैडिकल एवं कॉमर्स के इच्छुक छात्रों के लिए ’हिज’ एक्सीलैंट का मेहनती स्टाफ, पूर्णत-वातानुकूलित बिल्डिंग, छोटे नोटस, प्रश्न बैंक एवं लगातार छात्रों का मूल्यांकन एक बेहतर विकल्प है। एम.डी. डॉ. आशीष सरीन ने बताया कि करणदीप सिंह ने (96.4) ने पहला और गुरकमलप्रीत कौर ने दूसरा स्थान और तिकषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी और इसके साथ ही अर्शप्रीत कौर ने 94 प्रतिशत, दिलप्रीत कौर ने (90.6), भूमि गुप्ता ने 92.4 और हरनीत कौर, क्रितिका, मनप्रीत कौर ने भी 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया है। इसके साथ-साथ ही 90 प्रतिशत से ऊपर 20 बच्चे, 85 प्रतिशत से ऊपर 46 बच्चे और 80 प्रतिशत से ऊपर 42 बच्चे रहे। अच्छे अंक हासिल करने पर करणदीप ने अपनी खुशी प्रकट करते हुये बताया कि हिज एक्सीलैंट के एम.डी. डॉ.आशीष सरीन सर, प्रेरणा व स्टाफ की मेहनत से यह शानदार परिणाम हम हासिल कर पाये हैं।

Advertisements

इस अवसर पर गुरकमलप्रीत कौर छात्रा ने बताया कि वो हिज एक्सीलैंट में आकर ही अपना सपना साकार कर पाई। इसके साथ ही उसने बताया कि जो वह सोचकर हिज में आई थी, वह सपना उसका यहां आकर साकार हुआ। हमें एम.डी. सर ने समय-समय पर प्रेरणा दी और समझाते रहते थे कि कैसे हमें पढ़ाई में अव्वल आना चाहिये। छात्रों ने कहा कि मैडिकल, नॉन मैडिकल और कॉमर्स वाले छात्रों के लिये तो हिज एक्सीलैंट सबसे बैस्ट संस्थान है जिसमें छात्र आकर कभी निराश नहीं हो सकते। इसलिए एक बार हिज आकर जरूर जायें। इसके साथ ही हिज आई.आई.टी, नीट एवं स्टडी वीजा में भी हिज एक्सीलैंट इंस्टीचियूट आज तक एक बेहतरीन विकल्प है। जिसके चलते $2 के बाद स्टडीबेस पर विदेश जाने वाले छात्रों के लिये भी हिज एक्सीलैंट इंस्टीचियूट पहली पसंद बनता जा रहा है।

इस अवसर डॉ. आशीष सरीन ने कहा कि वो दोआबा क्षेत्र के छात्रों की हर ज़रूरत को समझते हैं तथा वो और उनका स्टाफ छात्रों की हर ज़रूरत  को पूरी करने के लिये तत्पर रहते हैं तथा मेहनत करवाते हैं। डॉ. आशीष सरीन ने अपने स्टाफ का इस शानदार परिणाम के लिये धन्यवाद किया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिये और प्रेरित किया और साथ ही यह कहा कि कभी भी हिज के किसी बच्चे को ज़रूरत पड़ेगी तो हिज हमेशा उनको आगे बढ़ने के लिये साथ खड़ा रहेगा और उनको प्रेरित करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here